scriptजब डॉक्टर ने नीता अंबानी से कहा कि वो कभी मां नहीं बन पाएंगी | When doctor told Nita Ambani she would never be able to become mother | Patrika News

जब डॉक्टर ने नीता अंबानी से कहा कि वो कभी मां नहीं बन पाएंगी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 19, 2021 05:44:29 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

भारत के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी का परिवार में चर्चा में बना रहता है। अरबों रुपए होने के बावजूद नीता अंबानी को कई परेशानियां का सामना करना पड़ा। एक बार डॉक्टर ने उनसे कह दिया था कि वह कभी गर्भधारण नहीं कर पाएंगी।

Mukesh Ambani Neeta Ambani

Mukesh Ambani Neeta Ambani

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनका परिवार सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी और तीनों बच्चों मीडिया में बने रहते हैं। अंबानी परिवार में बच्चों की शादी हो या पार्टी, मीडिया की सुर्खियों में रहती है। लेकिन इतना पैसा होने के बाद भी नीता अंबानी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नीता अंबानी ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो 23 साल की थीं तो डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि वो कभी गर्भधारण नहीं कर पाएंगी। जिसके बाद उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया और आकाश और ईशा का जन्म हुआ। नीता ने आगे बताया था कि इसके बाद उन्होंने बच्चे होने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन तीन साल बाद वो फिर मां बनीं और उन्होंने अनंत को जन्म दिया।
anant_ambani.jpg
हालांकि, इसके बाद भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनंत जब सात साल के हुए तो उन्हें अस्थमा हो गया। जिसके कारण शुरुआत में उन्हें स्टेरॉयड्स लेने की जरूरत पड़ती थी। इसमें माना जाता है कि भूख बहुत ज्यादा लगती है। जिसकी वजह से अनंत का वजन काफी बढ़ गया। अनंत का वजन 175 किलो हो गया था। लेकिन बाद में एक्सरसाइज कर उन्होंने इसे काफी कम कर लिया।
नीता अंबानी ने बताया था कि घर से दूर रहकर अनंत ने स्ट्रिक्ट डाइट का पालन किया था। साथ ही, एक्सरसाइज कर उन्होंने अपना 118 किलो वजन कम किया था। दिनभर में वो केवल 1200-1400 तक कैलोरीज लिया करते थे। जिसमें जीरो शुगर, एसेंशियल प्रोटीन और अन्य जरूर पोषक शामिल हुआ करते थे। अनंत के बड़े भाई आकाश और बहन ईशा की शादी हो चुकी है। दोनों की शादी में कई करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। वहीं, अनंत अब भी सिंगल हैं। उन्होंने धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद वह कारोबार संभालने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो