गौरतलब है कि 'धर्मात्मा' फिल्म 1975 में रिलीज हुुई थी। इसका निर्माण और निर्देशन फिरोज खान ने किया था। इसके लीड स्टार्स में खुद फिरोज खान, हेमा मालिनी, रेखा, प्रेमनाथ, नाजीर हुुसैन, रंजीत, डैनी, धारा सिंह व अन्य स्टार्स थे। इस फिल्म के दौरान फिरोज की उम्र 36, हेमा मालिनी की 27 और रेखा की उम्र 21 साल थी। यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसकी शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। इस फिल्म की सफलता ने इसके सभी स्टार्स को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।