नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) जो वर्तमान में बीजेपी सांसद हैं, उनके अभिनय के कायल उनके चाहने वाले आज भी उन्हें रुपहले पर्दे पर देखना चाहते हैं। लेकिन हेमा मालिनी अब गिनी-चुनी फिल्में ही करती हैं। उनका ज्यादा ध्यान अपने लोकसभा क्षेत्र पर रहता है। बॉलीवुड में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सदाबहार जोड़ी को हमेशा याद किया जाता है, उनके फैंस आज भी दोनों को एक साथ रुपहले पर्दे पर देखना चहते हैं, लेकिन ड्रीमगर्ल इसके लिए कतई तैयार नहीं हैं। लोग हमेंशा इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं।