बॉलीवुड

I Say Get Lost- जब रणबीर कपूर पर बुरी तरह चिल्लाने लगी थीं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस

रणबीर कपूर ने बताया था कि मैं न्यूयॉर्क की सड़कों पर भाग रहा था और होटल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मेरे पास से नैतली पोर्टमैन गुजरीं और मेरी नजर उनसे टकरा गई।

2 min read
Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कई हिट फिल्में दे चुके हैं। रणबीर की स्टाइल और एक्टिंग के लोग कायल हैं। ऐसे में जहां रणबीर कपूर के लाखों दीवाने हैं। वहीं, वो खुद भी बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों के बड़े फैन हैं। जिसके कारण एक बार रणबीर को हॉलीवुड एक्ट्रेस के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया था।

मैं न्यूयॉर्क की सड़कों भागते हुए जा रहा था

दरअसल ये किस्सा रणबीर ने 'द कपिल शर्मा' के शो पर सुनाया था। उनका ये किस्सा हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नैतली पोर्टमैन से जुड़ा हुआ है। जिसके बारे में रणबीर कपूर ने बताया था कि मैं न्यूयॉर्क की सड़कों पर भागते हुए होटल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मेरे पास से नैतली पोर्टमैन गुजरीं और मेरी नजर उनसे टकरा गई।

इसके बाद मैंने यू-टर्न लिया और वापस उनके पीछे-पीछे आ गया। मैंने उनसे कहा कि प्लीज एक फोटो, एक फोटो, एक फोटो। मैंने ध्यान नहीं दिया था कि वो असल में उस वक्त फोन पर बात कर रही थीं और रो रही थीं। ऐसे में उन्होंने मेरी तरफ गुस्से में देखा और बोलीं I Say Get Lost ‘चले जाओ यहां से।

उनका दिल बहुत बुरी तरह टूट गया था

रणबीर कपूर ने बताया कि इसके बाद उनका दिल बहुत बुरी तरह टूट गया था, लेकिन वह इसके बाद भी उनके काफी बड़े फैन हैं और रहेंगे। अगर वो आज भी मुझे मिल जाएं तो मैं उनसे फोटो के लिए जरूर कहुंगा।

बता दें कि एक बार ‘बास्टर्ड’ और ‘किल बिल’ के एक्टर क्वेंटिन टारनटिनो ने भी रणबीर कपूर को नहीं पहचाना था। इसके बारे में रणबीर कपूर ने बताया कि जहां मैं शूटिंग कर रहा था, वहीं उनका इंटरव्यू था। मैं उनके पास जाकर फोटो लेने की कोशिश की, लेकिन भीड़ होने के कारण उन्होंने मुझे देखा, लेकिन बिना कोई रिएक्शन दिये वहां से चले गए।

Also Read
View All

अगली खबर