1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कादर खान के जन्म से पहले उनके तीन भाईयों की हो गई थी मौत, इस डर से मां काबुल से ले आई हिंदुस्तान

साल 1973 में फिल्म दाग से कादर खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 29 Oct 2021, 12:28 PM IST

kader_khan_1.jpg

Kader Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान भले ही इस दुनिया में नहीं हो लेकिन उनके काम को हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने 44 साल तक अपनी एक्टिंग से लोगों को कभी हंसाया तो कभी रुलाया। उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने निर्देशक, प्रोडक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग और डायलॉग राइटिंग जैसे तमाम काम किए हैं। साल 1973 में फिल्म दाग से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

दरअसल, 22 अक्टूबर, 1937 को कादर खान का जन्म अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। कई इंटरव्यूज में कादर खान ने बताया था कि "मुझसे पहले मां के तीन बेटे हुए, लेकिन तीनों की मौत तकरीबन 8 साल की उम्र तक आते आते हो गई। उसके बाद चौथे नंबर पर मैं पैदा हुआ। मेरे जन्म के बाद मेरी मां ने मेरे वाल‍िद से कहा कि ये सरजमीं मेरे बच्चों को रास नहीं आ रही है। मां ने मेरे वाल‍िद को फोर्स किया और हमारा परिवार ह‍िंदुस्तान, मुंबई आ गया।"

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों मीना कुमारी ने जिंदगी भर अपना बायां हाथ छुपाकर रखा?

लेकिन जल्द ही कादर खान के माता-पिता का तलाक हो गया। उस वक्त उनकी उम्र महज एक साल की थी। खबरों के मुताबिक, जब कादर खान थोड़े बड़े हुए तो मुंबई के डोंगरी इलाके में बनी एक मस्जिद के बाहर भीख मांगते थे। दिनभर में जो पैसे मिलते थे, उसी से उनके घर का चूल्हा जलता था। उसके बाद बहुत ही कम उम्र में कादर खान ने काम करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: ईशा गुप्ता ने हमबिस्तर होने से किया इंकार तो डायरेक्टर करना चाहता था ये काम

कादर खान बचपन में रोज रात को कब्रिस्तान जाया करते थे। वहां जाकर वह रियाज करते थे। एक दिन वो हमेशा की तरह रियाज कर रहे थे तभी एक आदमी ने उनसे पूछा कि वह कब्रिस्तान में क्या कर रहे हैं। जिसके जवाब में कादर खान ने कहा कि रियाज कर रहा हूं। मैं दिनभर में जो कुछ भी अच्छा पढ़ता हूं, रात में उसका यहां आकर रियाज करता हूं। कादर की बात सुन वो शख्स उनसे काफी प्रभावित हुआ और उन्हें नाटकों में काम करने की सलाह दी। जिसके बाद कादर खान ने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1973 में आई फिल्म 'दाग' से की थी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़