23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को लेकर ऐसा सोचती हैं कटरीना, बोलीं- मैं चाहूंगी कि जब मेरे बच्चे हों तो…

कटरीना अपने होने वाले बच्चों को लेकर प्लान बना चुकी हैं। ये प्लान तब बन गए थे, जब उनकी जिंदगी में विक्की आए तक नहीं थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 2 May 2022, 4:00 PM IST

katrina_kaif

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है। कटरीना ने आपने शानदार अभिनय और डांस से सभी को दीवाना बनाया हुआ है। अभिनेत्री ने ब़ॉलीवुड में बूम फिल्म के जरिए कदम रखा था। और फिर हमको दीवाना कर गए, टाइगर जिंदा है रेस जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती है लेकिन उनके चाहने वाले अपनी बार्बी डॉल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के उत्सुक रहते है।

कटरीना साल 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। तब से उऩके चाहने वालों उनके मां बनने का इंतजार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कटरीना की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनके प्रग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच विक्की की दुल्हनिया का एक पुराना वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें कटरीना ने अपने बच्चों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था।

कटरीना ने एक बार यह भी कहा था कि वह चाहेंगी कि उनके बच्चों को माता पिता दोनों का साथ मिला। उन्होंने बताया था कि वह जब छोटी थीं तो सुजैन और उनके पिता मोहम्मद कैफ का तलाक हो गया था। वह अपने जीवन में पिता की कमी को महसूस करती हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने अकेले आठ बच्चों की परवरिश की।

कटरीना ने कहा कि उनके जीवन में पिता की कमी हमेशा महसूस हुई। इस दर्द को उन्होंने उतना झेला है कि वह कभी नहीं चाहेंगी कि उनके बच्चों को ऐसी कमी कभी लगे।एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि, 'एक पिता का ना होना आपके जीवन में एक ऐसी कमी कर देता है जिसे आप भर नहीं सकते। जब मेरे बच्चे होंगे तो उन्हें ऐसा कुछ भी झेलना नहीं पड़ेगा'।

कटरीना ने कहा कि हर बार उनके जीवन में ऐसे बहुत से भावुक पल आए जिनसे उन्हें बहुत तकलीफ हुई। ऐसे लोगों को देखकर अच्छा लगता है कि उनके पास पिता हैं और दोनों माता पिता से उन्हें प्यार मिला है। कटरीना एक बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड पर्सन हैं और वो अपनी मां के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं और अपने भाई-बहनों से प्यार करती हैं। वो शादी में बहुत ज्यादा यकीन रखती हैं। उन्हें परिवार और घर बहुत पसंद है। कटरीना कहती हैं, "इतनी बहनों के होने की सबसे अच्छी बात यह थी कि मेरा हमेशा अपना खुद का गर्ल गैंग हुआ था। मुझे कभी भी दोस्त बनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ा।" साथ ही कटरीना ने बताया था कि वह 60 साल की उम्र में खुद को बच्चों और बच्चों के बच्चों के साथ देखना चाहती है।

यह भी पढ़ें- ये क्या कर रही हो'...जब कैमरे के सामने अनुष्का शर्मा को Kiss करने लगीं दीपिका पादुकोण

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग