क्यों दी मौत की बधाई?
नरगिस की ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर अपनी ही दोस्त के लिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा? एक उर्दू मैगज़ीन में एक आर्टिकल के जरिये नरगिस ने इस बात का खुलासा किया था। इसमें लिखा था, 'मीना, मौत मुबारक हो। मैंने यह पहले कभी नहीं कहा। मीना, आज आपकी बाजी (बड़ी बहन) आपको आपकी मृत्यु पर बधाई देती है और आपको इस दुनिया में फिर से न आने के लिए कहती है। क्योंकि ये जगह आप जैसे लोगों के लिए नहीं है। इसके बाद नरगिस ने याद किया कि एक बार रात के खाने के लिए बाहर जाने पर कैसे मीना कुमारी ने उनके बच्चों संजय दत्त और नम्रता दत्त की देखरेख की थी। उन्होंने उनके कपड़े बदले और उन्हें दूध पिलाया।