प्रोड्यूसर ने रात बिताने को कहा
नीना ने उनसे कहा, 'ओके। अब मुझे चलना चाहिए सर। मेरे दोस्त इंतजार कर रहे हैं।' जिसके बाद प्रोड्यूसर ने उन्हें हैरानी भरे अंदाज में कहा, 'चलना चाहिए, कहां? क्या तुम यहां रात नहीं बिताने वाली?" प्रोड्यूसर की इस बात को सुनकर नीना को ऐसा लगा जैसे किसी ने उन पर बर्फ का पानी डाल दिया हो। नीना ने लिखा, 'यह बात सुनकर मेरा खून सूख गया।' प्रोड्यूसर की बात सुनकर नीना वहां से तुरंत निकल गईं।