देश के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स तैमूर अली खान के लिए शादी का ऑफर आया था। ये ऑफर 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही ने उनकी मां करीना कपूर खान को दिया था। नोरा ने करीना से कहा था कि वे उनके बेटे तैमूर से शादी करना चाहती हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के काम ने दर्शकों के दिलों को जीता है। यही वजह है कि आज एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा काम मिल रहा है। ऐसे में नोरा ने लगता है अब शादी के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। आज के समय में नोरा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है।
इसी बीच नोरा को लेकर खबर आई है कि वह तैमूर अली खान से शादी करना चाहती है। जी हां.. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के 4 साल के बेटे तैमूर अली खान के साथ नोरा ने शादी करने की इच्छा जताई है। वैसे किसी को भी यह सुनकर मजाक ही लगेगा कि, नोरा इतने छोटे बच्चे से शादी कैसे कर सकती है? तो आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा?
दरअसल करीना नोरा की तारीफ करते हुए कह रही थीं वह और उनके पति सैफ अली खान उनके शानदार डांस मूव्स के प्रशंसक हैं। नोरा ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा, 'मुझे उम्मीद है कि जल्द ही, जब तैमूर बड़े हो जाएंगे, हम मेरे और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।' बयान ने करीना को कुछ सेकंड के लिए हैरान किया लेकिन फिर वह हंसी और नोरा से कहा, 'ठीक है, वह चार साल का है। मुझे लगता है कि अभी एक लंबा रास्ता तय करना है।' नोरा ने हंसते हुए जवाब दिया, 'यह ठीक है, मैं इंतजार करूंगी।' इस पर करीना की हंसी नहीं रुकी।
बता दें, तैमूर अली खान स्टार किड्स में सबसे मशहूर है। तैमूर जब बहुत ही छोटे थे तब से ही फैंस के बीच उनका अच्छा खासा क्रेज रहा है, वहीं तैमूर भी फोटोग्राफर के सामने फोटोज लेने और पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पहले तो वह फोटोग्राफर को देखकर काफी घबराते थे लेकिन देखते ही देखते उन्हें इसकी आदत हो गई और अब वह मीडिया के सामने आते ही शानदार पोज देने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब तो तैमूर अपनी तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए रिएक्ट भी करने लगे हैं।
वहीं बात करें नोरा फतेही के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह आखरी बार अभिषेक दूधिया की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थी। इस फिल्म में नोरा ने अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और शरद केलकर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था।उन्हें हाल ही में गुरु रंधावा के सोलो, 'डांस मेरी रानी' के म्यूजिक वीडियो में देखा गया। इस म्यूजिक वीडियो ने इतिहास ने रचा। इसे रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटे में सबसे ज्यादा बार देखा गया। इस गाने को यूट्यूब पर 300 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।