कंगना ने आगे बताया, "एक तो शाहिद की बड़ी मूंछ वैसे ही इतनी डरावनी थी कि उन्हें देखकर मेरा उनके साथ किसिंग सीन करने का मन ही नहीं कर रहा था, लेकिन मेरी ट्रैजेडी केवल वहीं खत्म नहीं हुई। जब मैंने शाहिद से उनकी मूंछों को लेकर बातचीत की, तो उन्होंने बताया- वह उस पर वैक्स लगाते हैं और साथ में उनकी नाक भी बह रही थी। शाहिद ने कहा- 'मेरा नाक इसमें बहके जाता है।' इसके बावजूद मैंने उनके साथ सीन किया।"
ऐसे ही शाहिद से एक बार शाहिद कपूर टीवी चैट में पहुंचे थे जिसको नेहा धूपिया होस्ट कर रहीं थीं। नेहा ने फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान किए गए किस के बारे में सवाल कर दिया। उन्होंने पूछा कि फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान उन्हें कंगना रनौत को कीचड़ में किस करते हुए कैसा लगा था? इस सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने पहले तो कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा और वह ब्लैंक हो गए हैं, लेकिन बाद कहा कि अगर यह कीचड़ में था तो कीचड़ी ही हुआ।
यह भी पढ़ें:क्यों हुई थी धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की लड़ाई?