बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच काफी गहरी दोस्ती रही है। विनोद खन्ना एक्टर धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है, कहा जाता है कि विनोद कभी धर्मेंद्र की किसी बात को मना नहीं करते थे। धर्मेंद्र ने भी विनोद खन्ना के करियर को ऊपर लाने में काफी मदद की।