22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब प्रियंका के घर में हुआ था “सेक्स रैकेट” का भंडाफोड!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी चक्कर में फंसती रहती हैं हाल ही में उनके पूर्व सेक्रेटरी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Oct 21, 2015

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। बॉलीवुड
से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अंग्रेजी सीरियल
से ज्यादा पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के बयानों से चर्चा में हैं। प्रकाश ने हाल
ही में लगातार कई ट्वीट्स कर प्रियंका से जुड़े खुलासे किए हैं। हालांकि इन बातों
पर प्रियंका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


वैसे तो प्रियंका
विवादों से दूर ही रहना चाहती हैं लेकिन ऐसा कभी होता नहीं है। 2014 में भी
प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जब उनका नाम सेक्स रैकेट में आया। दरअसल प्रियंका का
मुंबई के वर्सोवा में 3000 स्कवायर फीट का फ्लैट है जिसे उन्होंने मानिक सोनी नाम
के एक व्यक्ति को ब्यूटी स्पा चलाने के लिए किराए पर दे रखा था।
priyanka-chopra-562761b12a6be_l.jpg">

प्रियंका के
फ्लैट में चलता था सेक्स रैकेट

7 नवम्बर 2014 को वर्सोवा पुलिस को जानकारी मिली
की करिश्मा स्पा एंड ब्यूटी सेंटर जो कि वास्तु प्रेसिनेट बिल्डिंग शास्त्री नगर
में सेक्स रैकेट चला जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्पा सेंटर पर रेड मारकर वहां
से मैनेजर दिनेश चंद्रकांत को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को बरी करवाया जबकि आरोपी
मानिक वहां से फरार हो गया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच करने पर पता चला कि
जिस जगह पर यह स्पा चलाया जा रहा है वह फ्लोर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका
चोपड़ा का है। जिसके बाद मामले की छान-बीन करने पर पता चला कि इस प्रॉपर्टी की
मालकिन प्रियंका नहीं उनकी मां हैं और वह स्पा के पास में ही उनका क्लिनिक भी मौजूद
है।


प्रियंका को मिला क्लीनचिट
मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने
प्रियंका को क्लीन चिट दे दी। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका को इस बारे में नहीं पता
था कि उनकी प्रॉपर्टी में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। कमर्शियल बिल्डिंग वास्तु
प्रेसिनेट के सेकंड फ्लोर पर प्रियंका और उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने मिलकर दो तीन
प्रॉपर्टीज खरीदी थी। जिस प्रॉपर्टी में करिश्मा स्पा चल रहा था, वह प्रियंका की
मां के नाम पर है और इसी से लगा हुआ उनका क्लिनिक (कस्तूरी पालीक्लिनिक) है।
वर्सोवा पुलिस के अनुसार, थर्ड पार्टी अग्रीमेंट के आधार पर इस जगह का रजिस्ट्रेशन
और स्टाम्प ड्यूटी फिलहाल माणिक सोनी के नाम पर है, जिनके देशभर में 16 से ज्यादा
स्पा चल रहे हैं। इस लिए पुलिस ने प्रियंका और उनकी मां को इस रेड के लिए जिम्मेदार
न मानते हुए क्लीनचिट दे दिया था।

ये भी पढ़ें

image