सालों इंतजार के बाद नरगिस को ये एहसास हुआ कि उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रहा है, ऐसे में उन्होंने सोचा कि अब उन्हें खुद के लिए कुछ करना होगा। इस बीच नरगिस ने फिल्म ‘मदर इंडिया’ साइन की। इस फिल्म में काम करते वक्त उनकी मुलाकात सुनील दत्त से हुई। सुनील दत्त बड़े सीधे-सादे किस्म के शख्स थे, वहीं वह नरगिस को बहुत पसंद करते थे।