बॉलीवुड

जब इस फिल्म में पंडित नेहरू को कास्ट करना चाहते थे राज कपूर, इस वजह से इच्छा रह गई अधूरी

राज कपूर ने अपनी फिल्मों में कई स्टार्स को काम करने का मौका दिया। ऐसे राज कपूर अपनी एक फिल्म के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेना चाहते थे। उनसे जुड़ी इस फिल्म का एक हिस्सा त्रिमूर्ति भवन में शूट होने वाला था।

2 min read
Pandit Jawaharlal Nehru with Raj Kapoor

नई दिल्ली: सिर्फ 10 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले राज कपूर, जिन्होंने अपनी फिल्मों और अपने अनोखे अंदाज से सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं और हमेशा के लिए बॉलीवुड के शौ मैन बन गए। राज कपूर (Raj Kapoor) न केवल फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया बल्कि फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया। राज कपूर ने अपनी फिल्मों में कई स्टार्स को काम करने का मौका दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं राज कपूर अपनी एक फिल्म के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री (First Prime Minister Of India) पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) को लेना चाहते थे। उनसे जुड़ी इस फिल्म का एक हिस्सा त्रिमूर्ति भवन में शूट होने वाला था।

पंडित नेहरू के बड़े फैन थे राज
राज कपूर की ये फिल्म थी ‘अब दिल्ली दूर नहीं’। दरअसल राज कपूर पंडित नेहरू के बड़े फैन थे। राज अपनी इस फिल्म का एक पार्ट उनके साथ शूट करना चाहते थे। इस बात का खुलासा इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में किया गया था।

राज कपूर की इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी, कि एक बच्चा चाचा नेहरू से मिलने के लिए किसी तरह से दिल्ली पहुंचता है। इसके बाद वो बच्चा अपने पिता की जेल की सजा कुछ कम कराने के लिए किसी भी तरह से पंडित नेहरू से मिलना चाहता है। बच्चे और चाचा नेहरू के मुलाकात का ये सीन ही राज कपूर सीन तीन मूर्ति भवन में शूट करना चाहते थे।

राज ने नेहरू से की थी मुलाकात
इस फिल्म में कास्टिंग को लेकर राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात भी की थी। इस बात का जिक्र खुद देव आनंद ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने इस बारे में बताया था, हम तीनों ने पंडित नेहरू से आखिरी मुलाकात दिल्ली में की थी। देव आनंद ने बताया था कि हमने उस मुलाकात में उनके साथ दो घंटे बिताए थे। वो एक बच्चे की तरह थे और हम उनके पोते जैसे थे। उस मुलाकात में हम बिल्कुल उनके फैंस के जैसे थे और एक-दूसरे से मजाक ही कर रहे थे।

वहीं, इस मुलाकात के बाद टीम द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू को इस फिल्म में शामिल न होने की सलाह दी गई। जिसके बाद पंडित नेहरू ने राज कपूर के इस फिल्म में काम करने से मना करा दिया। इस तरह फिल्म में पंडित नेहरू को लेने की इच्छा मन में ही रह गई।

Updated on:
18 Dec 2021 09:56 am
Published on:
18 Dec 2021 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर