
Ranbir Kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर ने फिल्म सावरियां से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने अपने लुक से लोगों को दीवाना बना दिया था। उनकी लड़कियों में काफी फैन फॉलोइंग है। वहीं, रणबीर कपूर खुद भी अपनी फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब तक वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। इन दिनों वह आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। वहीं, एक बार रणबीर ने सेक्स और पोर्न फिल्मों पर खुलेआम अपने विचार रखे थे।
रणबीर कपूर ने सेक्स और पोर्न पर रखे विचार
दरअसल, एक बार रणबीर कपूर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह भी थे। इस दौरान करण ने दोनों से कई सवाल जवाब किए। वहीं, करण ने दोनों से कई पर्सनल सवाल भी किए, जिसके दोनों ने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिए। इतना ही नहीं, शो में रणबीर कपूर ने सेक्स और पोर्न पर अपने विचार रखे थे। जिसे सुनकर रणवीर सिंह भी हैरान रह जाते हैं।
रणबीर की बात सुनकर रणवीर हुए हैरान
रणबीर कपूर से सेक्स को लेकर कहा, 'अगर सेक्स में प्यार नहीं है तो यह हस्तमैथुन जैसा है। असल में ये उससे भी बुरा है।' इसके बाद पोर्न फिल्मों को देखने को लेकर रणबीर कपूर ने कहा, 'पोर्न अच्छी चीज नहीं है। यह हिंसक है, बिल्कुल हेल्दी नहीं है और डार्क है।' रणबीर कपूर की इस बात को सुनकर उनके बगल में बैठे रणवीर सिंह बड़ा ही मजेदार रिस्पॉन्स देते हैं। वह झट से बोल पड़ते हैं, 'भाई तूने गलत तरह का पोर्न देखा है।' उनकी ये बात सुनकर करण और रणबीर दोनों हंस पड़ते हैं।
अफेयर्स को लेकर रहते हैं चर्चा में
बता दें कि रणबीर कपूर को फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर्स को लेकर जाना जाता है। एक वक्त था जब वह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट पर दोनों प्यार में पड़ गए थे। उसके बाद कुछ वक्त डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिससे दीपिका बुरी तरह टूट गई थीं। दीपिका के बाद रणबीर का नाम कटरीना कैफ के साथ जुड़ा। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। ऐसे में सभी को लग रहा था कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं लेकिन फिर उनका भी ब्रेकअप हो गया। अब वह कई सालों से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस बात की ओर इशारा किया था कि अगर कोविड न होता तो वह आलिया से शादी कर लेते।
Published on:
10 Sept 2021 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
