रेखा ने टॉक शो ‘रॉन्देवू विद सिमी ग्रेवाल’में अपने और अमिताभ के बीच के संबंध के बारे में बातें की थी। इस दौरान उन्होंने अपने और अमिताभ के रिलेशन के बारे में कई राज खोले थे। रेखा ने बताया था कि अमिताभ खूबियों का खजाना हैं। ईश्वर ने उन्हें एक ऐसा बंदा बनाया है, जिसके अंदर अधिकतम क्वॉलिटी है। अमिताभ बच्चन और खुद के बारे में बात करते हुए रेखा ने बताया था कि अमिताभ बच्चन से वह एक मां, बेटी, दोस्त और दुनिया भर में जितने भी तरह के प्यार होते हैं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हैं।