'मैंने बहुत प्यार किया, लेकिन किसी ने मुझे प्यार नहीं किया'
दीपिका से बातचीत के बाद सलमान ने विक्रांत से पूछा कि क्या वह शादीशुदा हैं? इस पर विक्रांत ने कहा कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। सलमान ने पूछा क्या यह अरेंज मैरिज है। विक्रांत ने मना करते हुए कहा, नहीं लव मैरिज है। इस जवाब पर सलमान ने विक्रांत की टांग खिचाई करते हुए पूछा,'आपके पैरेंट्स ने एक लड़की को प्यार करने की अनुमति कैसे दे दी?' बीच में दीपिका ने जवाब दे दिया। एक्ट्रेस ने कहा जैसे आप लोगों से प्यार करते हैं, वैसे ही। इस बार सलमान ने जवाब में कहा उन्होंने कभी किसी लड़की से प्यार नहीं किया। दीपिका ने ये जवाब सुन सलमान से इसे कैमरे की तरफ देख फिर से बोलने को कहा। इस पर सलमान बोले,'मैंने बहुत प्यार किया, लेकिन किसी ने मुझे प्यार नहीं किया। वे सही थे। मैं प्यार करने के लिए सबसे बुरा व्यक्ति हूंं।'