आगे उन्होंने कहा, 'यह सच में मजेदार था, मैं एक पहाड़ पर ट्रक चलाने की कोशिश कर रही थी और वह भी उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर ट्रक चलाना एक कठिन काम था।' फिल्म में अपने किरदार को लेकर श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'यारा' 70 से 90 के दशक के बीच की कहानी है। फिल्म में वे सुकन्या नाम की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। श्रुति ने कहा,'ये चार दोस्तों की कहानी है और इसमें मेरा किरदार दिलचस्प है, जो कहानी में एक अलग माहौल पैदा करता है। साथ ही ये एक इमोशनल फिल्म भी है।