जब दीप का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं चला तो उन्होंने सामाजिक कार्य भी शुरू कर दिया। दीप की कुछ तस्वीरें सनी देओल के साथ भी हाल ही में वायरल हुई हैं। साल 2019 में जब सनी देओल (Sunny Deol) ने गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था तब प्रचार में दीप कई जगहों पर उनके साथ नजर आए थे। हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के साथ उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद सनी देओल ने इस बात से ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनका दीप से कोई लेना देना नहीं है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया। हालांकि दीप को सनी और उनके परिवार का करीबी माना जाता है। पिछले काफी वक्त से दीप किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दीप के इस आंदोलन से जुड़ने के बाद ही सनी ने उनसे दूरी बना रखी है।