
रैप की दुनिया के बादशाह
रैप म्यूजिक अब इंडिया में भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। युवाओं के बीच ये खास किस्म का म्यूजिक बेहद लोकप्रिय है। आज बात होगी रैप की दुनिया के बादशाह की, जो एक किसान का बेटा है। छोटे से शहर से निकल कर कैसे बना वो रैप स्टार चलिए जानते हैं।
बात हो रही है किसान के बेटे अभिषेक बैंसला (Abhishek Bensla) की जिन्हें लोग प्यार से MC Square कहते हैं। एमसी स्क्वायर ने रैप रियलिटी शो हसल 2.0 की ट्रॉफी जीती थी। उनके गाने आते ही ट्रेंड करने लग जाते हैं। पूरे देश में इनकी फैन फॉलोइंग है।
इनके गाने ‘राम राम’ (Ram Ram) और बदमाश छोरा (Badmos Chora) ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा कर रख दी थी। क्रिकेटर विराट कोहली भी इनके फैन हैं। वो खेत-खलियानों से निकलर रैप की दुनिया में आए और छा गए।
एमसी स्क्वायर यानी अभिषेक बैसला हरियाणा के जिले पलवल के एक छोटे से गांव रहने वाले हैं। MC Square का पहला गाना ‘हिप हॉप मजहब’ साल 2018 में रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई गाने रिलीज किए, जिन्हें काफी पसंद किया गया।
यह भी पढ़ें : ‘मस्ती 4’ की हुई अनाउंसमेंट, ये होगी स्टारकास्ट, अबकी बार बॉक्स ऑफिस थर्रा जाएगा
धीरे-धीरे एमसी स्क्वायर ने अपने गानों के इंटरनेट सेंसेशन बन गए। इनके गानों की खासियत है कि वो कि वो हरियाणा के ‘रागिणी’ लोकगीत के इर्द-गिर्द ही उन्हें कंपोज करते हैं। ये उनके गानों की यूएसपी है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रैप स्टार एमसी स्क्वायर एक किसान के बेटे हैं। उनके स्टार बनने की कहानी काफी प्रेरणादायक है। घर को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसी दौरान उनका साबका रैप म्यूजिक से हुआ।
तब उन्होंने नई कविताएं और गाने लिखने शुरू कर दिए। मजे की बात ये है कि उन्होंने इसकी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। दूसरे स्टार्स के गाने सुनकर और देखकर ही उन्होंने ये कला सीखी। जब उन्हें यकीन हो गया कि वो इसी फील्ड में अपना करियर बनाएंगे तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी।
आज एमसी स्क्वायर वर्ल्ड के बेस्ट रैप स्टार्स में से एक हैं। इनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। विद्यूत जामवल और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘क्रैक’ (Crakk) में भी उनका गाना राम-राम इस्तेमाल किया गया है।
Updated on:
29 Feb 2024 06:10 pm
Published on:
29 Feb 2024 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
