26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें क्यों बॉलीवुड में आने के बाद रोजाना रो-रोकर रात गुजारती थीं रेखा, मुंबई लगता था जंगल

आज जिस रेखा (Rekha) की खूबसूरती और कमाल की अदायगी के लोग दिवाने हैं। उसी रेखा को बॉलीवुड में एंट्री के बाद मुंबई में ऐसा सुलूक झेलना पड़ा था कि वो रोज रात में रोकर सोया करती थीं। जानिए इस किस्से के बारे में -

2 min read
Google source verification
rekha.jpg

Actress Rekha

नई दिल्ली: लाखों दिलों पर राज करने वाली जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा कभी भी एक अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन मां की जिद के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा। आज उसी रेखा (Rekha) की खूबसूरती और कमाल की अदायगी के लोग दिवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रेखा को बॉलीवुड में एंट्री के बाद मुंबई में ऐसा सुलूक झेलना पड़ा था कि वो रोज रात में रोकर सोया करती थीं। चलिए जानते हैं इस किस्से के बारे में -

अन्नू कपूर ने सुनाया था रेखा का किस्सा

दरअसल रेखा के इस किस्से का जिक्र 92.5 बिग एफएम के शो सुहाना सफर पर में अन्नू कपूर द्वारा किया गया था। उन्होंने रेखा के फिल्मी करियर और सफर के बारे में बताया था कि -रेखा ने अपनी मां के कहने पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। रेखा को बॉलीवुड में एंट्री के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। शुरुआत में रेखा की कई फिल्मों की शूटिंग मुंबई में हुई थी। रेखा का यहां का अनुभव बेहद खराब रहा था।

कम खाने के लिए दिया जाता था

दरअसल रेखा उस वक्त बहुत छोटी थी और उनकी उम्र 14 साल की थी। उस समय वो काफी मोटी थीं। ऐसे में उनकी मां ने कह रखा था कि रेखा को केवल नपा-तुला यानी की कम खाना ही खाने को दिया जाये।

जिसके कारण रेखा को चॉकलेट और आइस क्रीम से भी खाने नहीं दी जाती थी। इसके अलावा रेखा को उस समय मुंबई की भाषा समझना और बोलना नहीं आता था। जिसके कारण रेखा को काफी समस्या हो रही थी। अन्नू कपूर ने यह भी बताया था कि रेखा को जानबूझकर ऐसे कपड़े और गहने पहनाये जाते थे, जिससे उन्हें एलर्जी और रैशेस हो जाते थे।

इन्हीं परेशानियों को सोचकर रेखा रोज रात रोती थीं और रोते-रोते सो जाती थीं। उस वक्त रेखा सोचती थीं कि वो नार्मल बच्चों की तरह जिदगी क्यों नहीं जी पा रही हैं। इस वजह से उन्हें मुंबई अपने लिए जंगल जैसा लगता था। इस बात का जिक्र खुद रेखा ने सिमी गरेवाल के चैट शो पर किया था।

यह भी पढ़ें: जब अपने एक फैन के लिए बहुत रोए थे खिलाड़ी अक्षय कुमार, जानें क्या था पूरा

आपको बता दें कि अपनी मां और घर की जिम्मेदारी उठाने की वजह से रेखा छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में आ गईं थीं। जिस रेखा को उस दौरान कई परेशानियों को सामना करना पड़ा था। उसी रेखा ने बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया और लोगों के लिए कामयाबी की मिसाल बन गईं।