1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेंद्र सिंह धोनी : कैप्टन कूल का दर्जा ऐसे ही नहीं मिला, जानिए कपिल शर्मा शो में जाने से इनकार करने का कारण

क्या आप जानते हैं कि शांत दिमाग से चतुर फैसले लेने के लिए मशहूर माही, आज तक कपिल शर्मा शो में क्यों नहीं गए. जानकारों का मानना है कि धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने अलग-अलग कमिटमेंट्स के कारण धोनी कपिल शर्मा शो में नहीं नजर आए हैं, हालांकि, यह भी दिलचस्प है कि माही ने कपिल शर्मा शो में न जाने का कारण 'वहां जाने की इच्छा नहीं,' ऐसा कभी नहीं कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Dec 2021, 7:04 PM IST

ms_dhoni_laugh_pti2.jpg

सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो दा कपिल शर्मा शो में लगभग हर फील्ड से लोग आते हैं। कोरोना काल में जहां कपिल शर्मा ने कोरोना वॉरियर्स को इनवाइट किया तो वहीं हाल ही बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' की स्टार कास्ट भी कपिल के शो में नजर आई। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसी पर्सनैलिटी हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं। टीम इंडिया और आईपीएल में अपनी कप्तानी और प्रबंधन कौशल का लोहा मनवा चुके एमएस धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता है. धोनी के कई फैसलों में कपिल शर्मा शो में न जाना भी खासा चर्चित रहा है. क्या आप जानते हैं कि धोनी ने ऐसा क्यों किया। पढ़ें पूरी खबर

जब 2016 में धोनी की बायोपिक और सुशांत सिंह राजपूत स्‍टारर फिल्‍म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड’ रिलीज हुई। इसकी प्रमोशन के लिए भी धोनी को कपिल शर्मा के शो से न्योता दिया गया था, लेकिन धोनी नहीं पहुंचे। हालांकि, धोनी के नहीं आने का कारण कभी यह नहीं बताया गया कि वह आना नहीं चाहते।
सामान्‍य तौर पर हर बार धोनी की व्‍यस्‍तता ही कारण बनी है। धोनी टीम इंडिया के कैप्‍टन कूल थे। इसके अलावा ब्रांड एन्‍डोर्समेंट के कारण भी वह लगातार व्‍यस्‍त चल रहे थे। इसलिए हर मौके पर उनकी व्‍यस्‍तता ही नहीं आने का कारण होती है।

यह भी पढ़ें-जब राजेश खन्ना पर देव आनंद ने की थी भविष्यवाणी, हाथ थामकर कहे थे ऐसे शब्द

धोनी ही नहीं कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं जो कभी कपिल शर्मा के शो में नहीं आए। इनमें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार सचिन तेंदुलकर भी अभी नहीं आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के पुराने साथी नवजोत सिंह सिद्धू खुद सचिन को कई बार बुलावा भेज चुके हैं। लेकिन सचिन भी अपनी व्‍यस्‍तता के कारण शो का हिस्‍सा नहीं बन सके।

धोनी सचिन के अलावा बॉलिवुड से आमिर खान भी कभी कपिल के शो में नजर नहीं आए। उम्‍मीद थी कि ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ के प्रमोशन के लिए वह कॉमेडी शो में श‍िरकत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉलिवुड के दूसरे खान्‍स की बात करें तो शाहरुख खान लगातार शो में नजर आ चुके हैं, जबकि सलमान खान भी शो में कई बार दिख चुके हैं। सलमान लगभग अपनी हर फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में जाते हैं।

यह भी पढ़ें-जब शाहरुख खान को पहली बार देखकर भड़क गई थीं ऐ एक्ट्रेस, डायरेक्टर से कहा था- ये तो धोखा हैं