1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शाहरुख खान को पहली बार देखकर भड़क गई थीं ऐ एक्ट्रेस, डायरेक्टर से कहा था- ये तो धोखा हैं

शाहरुख खान (Shahrukh Juhi) और जूही चावला (Juhi Chawla) की जोड़ी एक समय पर्दे पर सबसे हिट जोड़ी थी, लेकिन जब पहली बार जूही ने शाहरुख को देखा था वह बुरी तरह से डायरेक्टर भड़क गई थीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 18 Nov 2021, 6:50 PM IST

juhi-chawla

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इंडस्ट्री के बादशाह माने जाते हैं। शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी तरह की फिल्में की हैं। वहीं शाहरुख की हर एक्ट्रेस के साथ जोड़ी भी खूब जमती है। लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस रही हैं जिनके साथ शाहरुख की जोड़ी दर्शकों ने ‘मेड फॉर ईच अदर’ वाली जोड़ी मानी है। हालांकि शाहरुख को सबसे ज्यादा काजोल के साथ देखना लोगों ने पसंद किया है। शाहरुख और काजोल ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें कि काजोल के अलावा शाहरुख की किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ी हिट हुई है तो वो हैं एक्ट्रेस जूही चावला। जी हां बॉलीवुड में जूही चावला और शाहरुख ने ‘डर’, ‘यस बॉस’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘वन टू का फोर’, ‘राम जाने’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात काफी रोचक तरीके से हुई थी। इस बात का खुलासा खुद जूही चावला ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

एक इंटरव्यू के दौरान जूही चावला ने बताया कि शाहरुख के साथ उनकी पहली मुलाकात काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी। दरअसल जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में नजर आई थी और दोनों की ये जोड़ी दर्शकों के सामने काफी हिट भी थी। जिसके बाद मेकर्स ने फैसला किया कि ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ में आमिर खान और जूही चावला को ही कास्ट किया जाए। लेकिन कुछ कारणों के चलते ये संभव नहीं हो सका और फिल्म से आमिर खान को आउट करके शाहरुख खान को इन किया गया। मालूम हो कि ये फिल्म जूही चावला और शाहरुख खान की पहली फिल्म थी। जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था।

इंटरव्यू में जूही चावला ने बताया कि जब मैंने पहली बार शाहरुख को फिल्म के सेट पर देखा तो मेरे होश उड़ गए थे। उन्होंने बताया कि जब फिल्म के प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने फिल्म ‘राजू बन गया जैंटलमैन’ के लिए जूही से साइन करवाया तब एक्ट्रेस ने उनसे हीरो के बारे में पूछा। तब विवेक ने जूही चावला को बताया कि हीरो नया है और टीवी स्टार है जो बिल्कुल आमिर खान की तरह ही दिखता है। जिसके बाद जूही जब फिल्म के सेट पर पहुंची तो शाहरुख खान को देखते ही वो नाराज हो गई और फिल्म के मेकर्स से कहने लगीं, ‘ये कहां से तुम्हें आमिर खान की तरह लगता है? ये तो मेरे साथ धोखा हो गया।’

यह भी पढ़ें-अक्षय कुमार ने शेयर किया राम सेतु की सह-कलाकार जैकलीन फर्नांडीज का मजेदार वीडियो

अपने दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया ककि उस समय शाहरुख खान बेहद दुबले-पतले थे और उनका रंग भी सांवला था। शाहरुख के बाल माथे तक लंबे थे। जूही मेकर्स से काफी समय तक नाराज रहीं हालांकि कुछ समय बाद वो शूटिंग के लिए राजी हो गई क्योंकि उन्होंने फिल्म साइन कर ली थी। जूही ने बताया कि शूटिंग के टाइम उन्हें शाहरुख के साथ काम करके बहुत मजा आया और वो किंग खान के सेंस ऑफ ह्यूमर से काफी इंप्रेस भी हुई थीं। इस फिल्म के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें-एक्ट्रेस प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की बनी मां, बताए उनके नाम