
खूबसूरत अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियो के माध्यम से अक्षय कुमार के साथ अपने मजेदार पलों को साझा किया है। दोनों को राम सेतु की शूटिंग के लिए ट्रेवलिंग करते वक़्त मस्ती करते देखा गया, जैकलीन ने अक्षय की कैंडिड वीडियो को कॉमिक मूड में कैप्चर करते हुए पूछा, “हम किस शूट के लिए जा रहे हैं?” वह अभिनेता के साथ एक अच्छा इक्वेशन साझा करती है, यही वजह है कि दोनों हंसमुख मूड में अपने ऑफ-सेट समय का आनंद ले रहे हैं।
जैकलीन अक्षय कुमार के साथ ऑन-स्क्रीन एक जादुई केमिस्ट्री क्रिएट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऑफ-सेट झलक के साथ इन दो सितारों की हिट जोड़ी ने फिल्म में एक सुपर फ्रेंडली और एलेक्टरीफाइंग कपल को देखने के लिए अधिक जिज्ञासु कर दिया है ।
वहीं अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूटिंग लोकेशन के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ते हुए अपने बालों को कर्ल करते हुए जैकलीन की 'जुगाड़' का एक वीडियो साझा किया। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "जैकलिन जुगाडू के सौजन्य से आप सभी के लिए यहां एक हैक है! हेलीकॉप्टर में अपने बालों को हवा में कर्ल करना देखें और सीखें"।
कथित तौर पर, अक्षय और जैकलीन राम सेतु की शूटिंग श्रीलंका के बजाय दमन में करेंगे क्योंकि COVID 19 महामारी के बीच, अनुमति संबंधी जटिलताएँ पैदा हुईं। अब, दोनों सितारे फिल्म की शूटिंग के अगले चरण के लिए रवाना हो गए हैं और एक-दूसरे के साथ उनकी दोस्ती निश्चित रूप से फिल्म के लिए सभी को उत्साहित कर रही है। राम सेतु के पिछले हिस्से की शूटिंग ऊटी में हुई थी और मुहूर्त की शूटिंग के बाद फिल्म की शूटिंग अयोध्या से शुरू हुई थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और अरुणा भाटिया द्वारा समर्थित है।
आपको बता दें कि जैकलीन के पास सर्कस, राम सेतु, किक 2, भूत पुलिस, बच्चन पांडे और अटैक जैसी फिल्मों की एक लंबी सूची है। अभिनेत्री के पास कुछ अघोषित परियोजनाएं भी हैं और इस पोस्ट के साथ उन्होंने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है और अब, फैंस उसी की घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
Published on:
18 Nov 2021, 5:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.