scriptजिम से लेकर स्वीमिंग पूल तक सारी सुविधाएं, किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं सलमान का फार्म हाऊस | Patrika News
बॉलीवुड

जिम से लेकर स्वीमिंग पूल तक सारी सुविधाएं, किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं सलमान का फार्म हाऊस

9 Photos
2 years ago
1/9

सलमान खान का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। यहां पर उन्होंने अपनी पसंद की चीजों को जगह दी है, जिसमें से घुड़सवारी एक है। सलमान अपने भाई सोहेल के बेटों के साथ यहांं पर बाइक राइडिंग के साथ एटीवी गाड़ी भी चलाते हैं।

2/9

सुपरस्टार सलमान खान का ये फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में स्थित है। सलमान अक्सर अपना हॉलीडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं मनाते हैं। इस फार्म हाउस के दरवाजे सलमान खान के करीबियों के लिए हमेशा खुले रहते हैं।

3/9

नवी मुंबई के पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्म हाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। खबरों की माने तो सलमान खान का यह फार्म हाउस करीब 150 एकड़ में बसा है। इस फार्म हाउस में तीन बंग्लो, जिम फार्म हाउस तथा डोमेस्टिक एनिमल्स भी हैं।

4/9

सलमान की चर्चित गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर को कई बार सलमान के साथ इस फार्म हाउस में देखा गया है। साथ ही वो अपने स्टार दोस्तों के साथ यहां आते हैं। इसके अलावा सलमान को इस बंगले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज के साथ भी देखा गया था।

5/9

बता दें कि इस फार्म की कीमत लगभग 80 करोड़ रूपये हैं। सलमान को इस जगह से इतना लगाव है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ट्यूबलाइट समेत अन्य फिल्मों की कुछ हिस्सों की शूटिंग यहीं पर की थी।

6/9

सलमान खान का पनवेल फार्महाउस सभी सुविधाओं से लैस है। वहां पर एक शानदार जिम है, जिसमें हर जरूरी इक्विपमेंट मौजूद है। लॉकडाउन के दौरान सलमान और लूलिया इसी जिम में वर्कआउट करते थे। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुड़सवारी के लिए भी ट्रैक बने हुए हैं। सलमान को घोड़ों से बहुत प्यार है और उनका ये प्यार जगजाहिर भी है। लॉकडाउन में उनके सभी करीबियों ने घुड़सवारी का खूब मजा लिया।

7/9

तस्वीरों में आप देख सकते हैं, ये फार्म हाउस कितना खूबसूरत है. पूरे फार्म हाउस मे हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। फार्म हाउस में पालतू जानवरों के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है। इस फार्म हाउस के अंदर घुड़सवारी की व्यवस्था भी हैं। जहां सलमान ने यहां 5 घोड़े पाल रखे हैं।

8/9

इस फार्म हाउस में सलमान हर साल अपने जन्मदिन की पार्टी देते हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त अक्सर उनके साथ यहां समय बिताते हैं। साथ ही यहां पर सलमान के लिए एक खास जिम बना हुआ है। इसके अलावा सलमान अपने फार्म हाउस पर खेती भी करते हैं।

9/9

आपको बता दें कि अर्पिता खान शर्मा सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन हैं और उन्हीं के नाम पर इस फार्म हाउस का नाम रखा गया है। लेकिन लोग इसे सलमान खान के फार्म हाउस के नाम से ही जानते हैं। वे अक्सर उनके साथ इस फार्म हाउस में छुट्टियां मनाते देखे जाते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.