1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इस Actor को अपनी बॉयोपिक में देखना चाहते हैं Neeraj Chopra, सामने आया ये नाम

ओलंपिक 2021 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 18 Nov 2021, 5:20 PM IST

neeraj.jpg

neeraj chopra

ओलंपिक 2021 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में वे इकलौते खिलाड़ी रहे जिन्होंने गोल्ड भारत की झोली में डाला। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड अपने नाम किया है।

इसके बाद से ही कयास थे कि जल्द ही उनपर एक बायोपिक बनाई जाएगी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान बायोपिक बनाने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने फिलहाल इस पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि अभी उनका पूरा ध्यान उनके खेल पर है। उनका मानना है कि उनकी बायोपिक उनके खेल जगत से रिटायरमेंट के बाद ही संभव हैं।

हालांकि अगले सवाल में जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी बायोपिक में किसको नीरज चोपड़ा के तौर पर देखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि रणदीप हुड्डा और अक्षय कुमार उनकी पहली पंसद होंगे बता दें कि नीरज चोपड़ा को रणदीप हुड्डा के साथ एक इवेंट पर देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि भारत को गोल्ड दिलाने के बाद से ही नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ गए हैं। बात करें फीमेल फॉलोइंग की तो देश की कितनी लड़कियां उन्हें अपना क्रश मानने लगी हैं।

हाल में कियारा आडवाणी ने भी नीरज चोपड़ा को उनका क्रश बताया था। फेमस दि कपिल शर्मा शो के सेट पर कियारा आडवाणी ने इस बात का खुलासा किया था। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री समेत तमाम हस्तियों ने नीरजा चोपड़ा को बधाई भी दी थी। अब इसी के साथ ही फैंस को उनकी बायोपिक का इंतजार रहेगा।