scriptActress Preity Zinta become a mother of twins | एक्ट्रेस प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की बनी मां, बताए उनके नाम | Patrika News

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की बनी मां, बताए उनके नाम

Published: Nov 18, 2021 06:28:54 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के घर किलकारियां गुंजी हैं। एक्ट्रेस दो जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। साथ ही अपने बच्चों के नाम भी बताए हैं।

priti
पहले तो ये जान लीजिए कि, 'कल हो ना हो', 'कोई मिल गया', 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जीनी गुडइनफ से लॉस एंजलिस में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। कपल की शादी में महज परिवार के लोग और करीबी दोस्त शमिल हुए थे। यही नहीं, प्रीति और जीनी की शादी की जानकारी फैंस को कुछ समय बाद लगी थी और एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें भी लगभग छह महीने बाद शेयर की थीं। हालांकि, मुंबई आकर एक्ट्रेस ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हर इंसान नजर आया था। शादी के बाद प्रीति जिंटा अपने पति जीनी गुडइनफ के साथ यूएस में शिफ्ट हो चुकी हैं। प्रीति अपनी मैरिड लाइफ की झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी शादी के करीब 5 साल बाद दो बच्चों की मां बनी हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.