
Kishore Kumar stopped singing for Mithun Chakraborty
मुंबई। बॉलीवुड के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक किशोर कुमार भले ही शानदार संगीतकार से लेकर कलाकार रहे है लेकिन इन्होने अपने अभिनय से कम पर्सनल लाइफ के चलते ज्यादा सुर्खियों बटोरी थी। एक्टिंग, सिंगिंग में माहिर किशोर की शादी होने के बाद भी वो उनके जीवन में अकेलापन बना ही रहा। उन्होंने चार शादीयां की थीं। जिसमें से एक का समय से पहले देहांत हो गया था एक जमाने में किशोर ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माए जाने वाले गानों को गाना बंद कर दिया था। इसकी वजह भी बहुत निजी थी। आइए जानते हैं किस वजह से किशोर ने मिथुन के लिए गाना बंद किया—
पूर्व पत्नी की मिथुन से शादी बनी नाराजगी की वजह
किशोर कुमार ने कुल चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1950 में रूमा घोष से हुई। ये शादी 8 साल तक चली और 1958 में दोनों में अलगाव हो गया। कहा जाता है कि इस शादी के टूटने से पहले किशोर, मधुबाला से विवाह बंधन में बंध गए। मधुबाला दिल की मरीज थीं और घर वालों के विरोध के चलते किशोर को उनसे अलग रहना पड़ा। 1969 में मधुबाला का बीमारी के चलते निधन हो गया। फिर 1976 में किशोर ने योगिता बाली से विवाह रचाया। लेकिन महज 2 साल में ही उनसे तलाक ले लिया। किशोर ने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की। योगिता ने इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को जीवनसाथी चुन लिया। इस बात से किशोर कुमार, मिथुन चक्रवर्ती से खफा हो गए। इतने खफा हुए कि मिथुन के लिए गाना ही बंद कर दिया। उनकी यह नाराजगी करीब 3 साल तक चली। हालांकि समय के साथ नाराजगी दूर होती चली गई।
करियर का अंतिम गाना 'गुरु गुरु' भी मिथुन के लिए
गौरतलब है कि किशोर कुमार ने 1979 में आई फिल्म 'सुरक्षा' से मिथुन के लिए गाना शुरू किया। मिथुन के लिए किशोर कुमार ने 'फरेब', 'डिस्को डांसर' और 'वक्त की आवाज' जैसी फिल्मों गाना गाया। किशोर ने अपने करियर का अंतिम गाना 'गुरु गुरु' भी मिथुन के लिए ही गाया था।
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती अभी फिल्मों और टीवी शोज में सक्रिय हैं। हाल ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार किया। हाल ही प्रदेश में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के जीतने के बाद हुई हिंसा पर मिथुन ने कहा,' चुनाव के बाद बंगाल जल रहा है। कृपया हिंसा को रोकें, राजनीति से ज्यादा मानव जीवन महत्वपूर्ण है। कृपया उनके परिवारों के बारे में सोचें और हिंसा रोेकें।'
Updated on:
07 Sept 2021 11:15 am
Published on:
06 May 2021 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
