
Sridevi
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया लेकिन उनके शव को भारत लाने में देरी हो रही है। दरअसल कुछ कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल प्रक्रिया की वजह से शव को भारत लाने में देरी हो रही है। इस बीच भारतीय दूतावास के अधिकारी दुबई के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर श्रीदेवी के शव को जल्द भारत लाने की कोशिश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा।
पासपोर्ट किया जाता है रद्द:
विदेश में किसी की मौत हो जाने पर मृतक का पासपोर्ट रद्द किया जाता है और वीजा के पन्नों की कॉपी भी निरस्त की जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कोई उन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल या दुरुपयोग ना कर सके। अगर मामला एक्सीडेंटल या अननेचुरल डेथ का हो तो मृतक के किसी नजदीकी परिजन से कंसेंट लेटर जो की नोटरी से अटेस्टेड हो, पासपोर्ट और वीजा के पन्नों की कॉपी निरस्तीकरण के लिए ली जाती है। साथ ही शव पर लेपन का क्लीयरेंस और उसकी व्यवस्था भी ज़रूरी होती है। इसके साथ ही स्थानीय इमीग्रेशन और कस्टम से क्लीयरेंस भी जरूरी होता है। इन नियमों में देश के हिसाब से बदलाव हो सकता है।
विदेश से शव लाने की प्रक्रिया:
जब विदेश में किसी की मृत्यु हो जाती है कि ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवा रखी है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार विदेश से शव वापसी के लिए मेडिकल रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाणपत्र जरूरी होता है, जो कि स्थानीय अस्पताल द्वारा जारी किया जाता है।
आज शाम तक आ सकता है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर:
बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई पहुंच सकता है। शव को लाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से मुंबई लाया जाएगा।
Published on:
26 Feb 2018 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
