
Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाओं वाली 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले 5 दिन में ही 229 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' के कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट ने इस पर अपनी राय रखी है। कई एक्सपर्ट को लगता है कि 'गदर 2' कलेक्शन के मामले में 'पठान' को मात दे सकती है।
पठान के नाम पर भारत में 543 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड है। गदर 2 ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर 228.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा का कहना है कि गदर 2 के पठान से आगे निकल जाने की संभावना 95 प्रतिशत है। गिरीश जौहर का कहना है कि अभी ये कहना जल्दीबाजी होगा। दूसरे हफ्ते में गदर की कमाई ही ये तय करेगी।
गदर 2 कोई भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है: अक्षय
फिल्म एग्जिबिटर अक्षय राठी ने एचटी से कहा कि गदर 2 जिस तरह की कमाई कर रही है, उसे देखते हुए पठान ही क्या कोई भी रिकॉर्ड फिल्म तोड़ सकती है। निर्माता और फिल्म बिजनेस के विशेषज्ञ गिरीश जौहर का कहना है कि गदर 2 के पठान को पछाड़ने की संभावनाओं के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए हफ्ते का इंतजार और करना होगा।ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल ने भी कहा कि गदर 2 के 'पठान' को पछाड़ने की पूरी संभावना है। इस बात की पूरी संभावना है कि ये फिल्म पठान के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को मात दे दो।
यह भी पढ़ें: सैफ की ठुकराई वो फिल्म, जिसे कर शाहरुख बन गए सुपरस्टार
Updated on:
16 Aug 2023 07:16 pm
Published on:
16 Aug 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
