17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मेंद्र-अजय देवगन ही नहीं, इन सितारों ने भी बदला अपना नाम, चमकी किस्मत तो बनें सुपरस्टार

बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों की लिस्ट काफी लंबी है जिन्होंने अपना नाम इंडस्ट्री में आने के बाद बदल लिया।आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 10, 2024

bollywood_actors_who_changed_there_name__1.jpg

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बॉलीवुड के कई एक्टर का न्यूमरोलॉजी से गहरा लगाव है। इन्होंने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम में बदलाव किया और बाद में उनकी किस्मत ही चमक गई।

धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बचपन का नाम धरम सिंह देओल था। एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही अपने नाम धर्मेंद्र के आगे या पीछे कोई भी सरनेम नहीं लगाया।

दिलीप कुमार
बॉलीवुड में कई दशकों तक राज करने वाले स्टार कलाकार दिलीप कुमार भी न्यूमरोलॉजी पर खूब भरोसा जताते थे। उनका असली नाम यूसुफ खान था। नाम में बदलाव के बाद दिलीप कुमार ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में कीं।

अजय देवगन
एक्टर अजय देवगन ने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम में बदलाव किया है। इस नाम से पहले उनका नाम विशाल वीरू देवगन था। उनके इस बदलाव का असर उनके फिल्मी करियर पर साफतौर पर दिखाई दिया। नाम बदलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में कीं।

राजकुमार राव
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को कौन नहीं जनता। राजकुमार ने भी अपने सरनेम में बदलाव किया था। उन्होंने ज्योतिष के मुताबित अपने नाम से यादव हटाकर राव रख लिया था।

जॉन अब्राहम
सितारों के बदले नाम की लिस्ट में बॉलीवुड के हंक अभिनेता जॉन का भी नाम शामिल है। 1972 में जन्मे जॉन अब्राहम का मूल नाम फरहान अब्राहम है। जिसको उन्होंने बदल कर जॉन अब्राहम किया।

यह भी पढ़ें: 88 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने बदला अपना नाम, मां-बाप की दी पहचान को फिर से जिंदा कर रहे एक्टर