
पेरेंट्स बन गए हैं यामी गौतम और आदित्य धर
Yami Gautam Baby Announcement: एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। यामी ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम और उसका मतलब भी बताया है।
यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। यामी गौतम के बेटे का नाम 'वेदाविद' (Vedavid) है। इसका मतलब है कि जो वेदों को अच्छे से जानता हो। यह भगवान विष्णु का भी एक नाम है।
बता दें कि यामी गौतम को पिछली बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं। यामी गौतम की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
Updated on:
20 May 2024, 2:22 PM IST
Published on:
20 May 2024, 12:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.