हाल में इस फिल्म को लेकर यामी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया, 'आदित्य का फिल्म को लेकर जज्बा कमाल का है और उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी हासिल की है।' उन्होंने आगे कहा,' मैं पहली बार ऐसा कोई किरदार निभा रहीं हूं। मैं काफी समय से ऐसा किरदार निभाना चाहती थी जो आज की महिला की शक्ति और साहस को दर्शाए।'