2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में रावण बनेंगे एक्टर यश, KGF पर भी दिया अपडेट 

Yash in Ramayana: एक्टर यश जल्द रणबीर कपूर की रामायण में रावण बनेंगे। खुद इस बात को कंफर्म किया है और फिल्म KGF पर भी जानकारी शेयर की है।

2 min read
Google source verification
Yash birthday

Yash confirms Ravana role in ranbir kapoor Ramayana

Yash in Ramayana: साउथ के सुपरस्टार यश अब रामायण में रावण बनने जा रहे हैं। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम बनेंगे तो सीता साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बनेंगी। वहीं, रावण को लेकर काफी सस्पेंस पैदा हुआ था। अब इसे एक्टर यश को खत्म कर दिया है। उन्होंने खुद बताया है कि वह फिल्म रामायण में रावण बनने जा रहे हैं। जब से फैंस ने इस खबर को सुना है हर कोई काफी एक्साइटेड हो रहा है। खुलासा करते हुए यश ने KGF के अगले पार्ट को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है।

रामायण में यश बनेंगे रावण (Yash in Ramayana)

एक्टर यश ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ इंटरव्यू में रावण बनने की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया है कि वह 'रामायण' में रावण का रोल निभा रहे हैं। यश ने कहा कि वह इसमें रावण के अलावा कोई और किरदार निभाते नजर नहीं आएंगे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब उन्हें रामायण के बारे में पहली बार बताया गया तब वे प्राइम फोकस और डीएनईजी के नमित मल्होत्रा से बात कर रहे थे। यश उनके जुनून और सोच से काफी इम्प्रेस हुए। नमित ने पूछा कि क्या वे इस फिल्म में रावण का रोल निभाना चाहेंगे। अब यश ने KGF पर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा, 'KGF 3 निश्चित रूप से बनेगी, मैं वादा करता हूं। लेकिन मैं अभी इन दो प्रोजेक्ट्स ('टॉक्सिक' और 'रामायण') पर फोकस कर रहा हूं। KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ चर्चा जारी है, लेकिन समय सही होना चाहिए।'

यह भी पढ़ें : Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई रणबीर कपूर की एंट्री? रिलीज डेट पर भी आई बड़ी अपडेट

KGF पर भी यश ने दिया बड़ा अपडेट (KGF Big Update)

यश ने कहा, “फिल्म के मेकर्स KGF फ्रैंचाइजी को भुनाने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। बल्कि वो इस चीज पर फोकस कर रहे हैं कि KGF 3 को फैंस के लिए और अधिक स्पेशल बना दें। यश ने कहा कि दर्शकों ने हमें बहुत कुछ दिया है। हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिस पर उन्हें गर्व हो।

Story Loader