
karan patel and ankita bhargava
सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमण भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव प्रेग्नेंट हैं, और नवंबर के आस पास उनके घर एक नन्हा मेहमान आ सकता है।
करण ने खबर बताई अफवाह
हालांकि जब इस बारे में करण पटेल से बातचीत की गई तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया है। करण का कहना है कि जब भी ऐसा कुछ होगा हम आपको जरूर बताएंगे। खेर भले ही करण ने इसे अफवाह बताया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक करण के पिता बनने की खबर सच है। बताया जा रहा है कि वह इस खबर को सीक्रेट रखना चाहते हैं, यही वजह है कि वह इस बात पर हां नहीं कर रहे। सही समय आने पर करण इसे खुद अनाउंस करेंगे।
करण पटेल ने साल 2015 की थी शादी
गौरतलब है कि करण पटेल और अंकिता भार्गव की शादी साल 2015 में हुई थी। अंकिता के पिता सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण के ससुर का किरदार निभा रहे हैं। वह रियल लाइफ में भी उनके ससुर हैं।
करण और अंकिता की मुलाकात
बताया जाता है कि करण और अंकिता की मुलाकात अली गोनी ने करवाई थी। ये वही स्टार हैं जो सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमण भल्ला के छोटे भाई रोमी भल्ला का किरदार निभा रहे हैं। अली का मानना था कि करण और अंकिता एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। शायद यही वजह है कि किस्मत ने इन्हें मिलवाया और दोनों आज एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।
आलिया भट्ट की बहन काम न मिलने पर हुई डिप्रेशन का शिकार, पैसे कमाने के लिए अब करती है ये काम
Published on:
01 May 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
