
Indian celebs who became parents in 2020
नई दिल्ली | साल 2020 ने पूरी दुनिया को एक बुरा दौर दिखाया है। ये साल बहुत लोगों के लिए मुसीबतों से भरा रहा है। कई लोगों ने अपनों को खोया है तो कुछ बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हालांकि इस सबके बावजूद कुछ लोगों के लिए ये साल सबसे खूबसूरत साल भी रहा। बॉलीवुड और टीवी के कई कपल्स इस साल माता-पिता बने हैं और पेरेंटहुड इंजॉए कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Shilpa Shetty and Raj Kundra)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इसी साल 2020 में फरवरी के महीने में एक बेटी की मां बनी थीं। वो और राज कुंद्रा सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा और कई महीनों तक फैंस को उसका दीदार नहीं कराया। शिल्पा ने कहा था कि समिशा के आने से हमारा परिवार पूरा हो गया है।
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (Hardik Pandya and Natasha Stankovic)
इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) से 1 दिसंबर 2020 को सगाई करके सबको चौंका दिया था। उसके बाद खबर आई कि दोनों ने शादी भी कर ली है। इसी बीच नताशा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने सभी को जवाब दे दिया था। इसी साल जुलाई के महीने में नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम अगस्त्य रखा है। हार्दिक और नताशा अक्सर ही अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
अमृता राव और आरजे अनमोल (Amrita Rao and RJ Anmol)
विवाह एक्ट्रेस अमृता राव ने इसी साल नवंबर महीने में एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता ने अनमोल से साल 2016 में शादी की थी। अमृता की अपनी प्रेग्नेंसी को कई महीनों तक सीक्रेट ही रखा था। आखिरी के दिनों में वो आउटिंग पर जाती हुई दिखाई दी जब इस बात का खुलासा हुआ था कि वो प्रेग्नेंट हैं। अमृता ने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खूब इंजॉए किया।
स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता (Smriti Khanna and Gautam Gupta)
टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने पति गौतम के साथ कई तरह के प्रैंक वीडियो बना चुकी हैं। स्मृति ने अपना प्रेग्नेंसी का वक्त खूब इंजॉए किया लेकिन के जन्म को लेकर वो काफी डरी हुई थीं। स्मृति ने 15 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था। वो अपनी बेटी के साथ खूब टाइम स्पेंड करती हैं।
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा (Puja Banerjee and Kunal Verma)
टीवी सीरियल देवो के देव महादेव फेम पूजा बनर्जी भी इसी साल मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। पूजा ने लॉकडाउन के दौरान अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा के शादी की थी। हालांकि उनके बेटे का जन्म काफी जल्दी हो गया। जिसका कारण पूजा ने बताया था कि कुछ समस्याओं के चलते डिलिवरी जल्दी करनी पड़ी थी।
गौरव चोपड़ा और हितिशा (Gaurav Chopra and Hitisha)
गौरव चोपड़ा के लिए वैसे तो ये साल बेहद ही मुश्किल भरा रहा। कोरोना के चलते उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। इसके बाद उनके घर में बेटे के रूप में खुशियां आईं। गौरव अब एक बेटे के पिता बन चुके हैं।
अहाना देओल और वैभव वोहरा (Ahana Deol and Vaibhav Vohra)
हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल ने इसी साल जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। जिनका नाम उन्होंने अस्त्रिया और आदिया रखा है।
शिखा सिंह और करण शाह (Shikha Singh and Karan Shah)
कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह भी इसी साल मां बनी हैं। शिखा और उनके पायलट पति करण शाह एक बेटी के माता-पिता बने हैं। शिखा ने लॉकडाउन के दौरान ही बच्चे को जन्म दिया था।
एकता कौल और सुमित व्यास (Ekta Kaul and Sumeet Vyas)
टीवी एक्ट्रेस एकता कौल और फेमस डिजिटल एक्टर सुमित व्यास साल 2020 के जून महीने में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों अक्सर ही अपने बेटे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
निराली मेहता और रुसलान मुमताज (Nirali Mehta and Ruslaan Mumtaz)
टीवी एक्टर रुसलान और निराली मेहता उस वक्त माता-पिता बने जब देश में लॉकडाउन की बस शुरुआत ही हुई थी। 26 मार्च, 2020 को निराली और रुसलान एक बेटे के माता-पिता बने। दोनों ने अपने बेटे का नाम रयान रखा है।
Published on:
15 Dec 2020 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
