
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी का मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने 12 जनवरी को 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस धारावाहिक में पहले अक्षरा ने करीब 8 साल तक फैंस के दिलों पर राज किया, फिर नायरा ने दर्शकों को इस सीरियल से बांधे रखा। इस टीवी सीरियल के करीब 3300 एपिसोड पूरे हो गए हैं। ऐसे में शो की टीम ने 12 साल पूरे होने पर जश्न मनाया।
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही ने बताया की यह हमारे लिए डबल सेलिब्रेशन है। क्योंकि 12 जनवरी को 12 साल पूरे हो गए हैं। वहीं इस शो के 3300 एपिसोड भी पूरे हो जाएंगे। जो हिंदी जीइसी शो में अब तक का सबसे अधिक हैं। इस शो में 12 साल पहले हिना खान और करण मेहरा ने एक बेहतरीन कपल के रूप में शो की शुरुआत की थी। जिसमें 8 साल तक हिना खान ने अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभा कर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया।हिना खान के शो से जाने के बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान शो की जान बन गए।
Published on:
12 Jan 2021 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
