10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yo Yo हनी सिंह ने माना एक्टर अक्षय कुमार को अपना गुरू,कर रहे हैं उनका डेली रूटिन फॉलो

रैपर यो यो हनी सिंह ( Yo Yo Honey Singh ) ने शेयर की दिल की बात अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) से प्रेरणा लेकर डेली रूटिन को किया ठीक कहा-जल्द बुरा मान जाते हैं आजकल लोग

2 min read
Google source verification
Honey Singh

Honey Singh

नई दिल्ली। यो यो हनी सिंह ( YoY o Honey Singh ) जितना अपने गानों के लिए मशहूर हैं उतना ही वो अपने बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि हनी सिंह कुछ समय पहले इंडस्ट्री से काफी लंबे समय के लिए गायब हो गए थे। उन्होंने ना ही कोई एलब्म निकाली और ना किसी फिल्म में गाना गया। लेकिन अब उनका एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातों को शेयर किया है।

हनी सिंह ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री से दो तीन सालों तक दूर थे तो कभी भी उनके मन में ये ख्याल नहीं आया कि उन्हें लोग भूल जाएंगे या फिर उनकी लोकप्रियता खत्म हो जाएगी। ना ही उन्हें किसी तरह कि परेशानी हुई। इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद भी उन्होंने 60 गाने कंपोज्ड किए। उन्होंने ये बताया कि जब वो बीमार थे तो उन्हें कभी नहीं लगा कि वो अपने देश से बाहर हैं क्योंकि लोग उनके गाने सुनते थे। उन्होंने बताया कि वो जानते थे कि वो बीमार होंगे कि क्योंकि वो काम के वक्त अपने शरीर का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते थे। इस वक्त उन्होंने अपना डे प्लान बिल्कुल बदल लिया है। जिसकी प्रेरणा उन्हें एक्टर अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) से मिली। उन्होंने बताया कि अब वो जल्दी उठते हैं और काम के वक्त भी खुद को पूरा टाइम देते हैं।

रैपर हनी सिंह ने ये भी बताया कि उन्हें लगता है कि बेशक लोग कहते हैं उन्हें कुछ भी करने की स्वतंत्रता हैं। लेकिन लोग बहुत जल्दी ही किसी ना किसी बात का बुरा मान जाते हैं। वो अक्सर आपको जज करना शुरू कर देते हैं। उनका कहना है कि वो एक कलाकार हैं और लोगों को खुश रखना उनका काम हैं। लेकिन लोगों की प्रतिक्रियाओं से काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बता दें कुछ समय पहले हनी सिंह का न्यू सॉन्ग लोका ( Loca ) भी रिलीज़ हो चुका है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।