29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown में फैट से ‘फिट’ बने हनी सिंह, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की Pics हुईं वायरल

Yo Yo Honey Singh Body Transformation : लॉकडाउन में हनी सिंह ने जमकर बहाया पसीना, शेप में आई बॉडी डिप्रेशन और खराब हेल्थ की वजह से इंडस्ट्री से हो गए थे गायब, वापस एंट्री के वक्त काफी बढ़ गया था वजन

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 02, 2020

honey_singh1.jpg

Yo Yo Honey Singh Body Transformation

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (Rapper Yo Yo Honey Singh) के गानों की तो दुनिया आज भी दीवानी हैं। मगर हेल्थ इशूज और दूसरी वजह के चलते वे अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। मगर चार साल पहले उन्होंने दोबारा धमाकेदार तरीके से एंट्री ली। हालांकि अभी उन्हें पहले सेट किए हुए बेंचमार्क तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग रहा है। फिर भी हनी सिंह अब अपने पुराने अवतार में लौटते नजर आ रहे हैं। इसकी छलक उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation) से साफ देखने को मिल रही है। वे फैट से फिट बन गए हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया। जिसका रिजल्ट अब दिख रहा है।

हनी सिंह ने अपनी बदले हुए लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों में हनी सिंह शर्टलेस होकर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट (Flaunt) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। तभी वे इन्हें जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरें जो मेरी लॉकडाउन में की गई मेहनत है।" लॉकडाउन के दौरान जहां शूटिंग बंद होने और नए प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा काम न होने के चलते ज्यादातर स्टार्स घर में ही समय बिता रहे हैं। ऐसे में हनी सिंह ने इस मुश्किल वक्त को अपने इंप्रूवमेंट के लिए इस्तेमाल किया। जिसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

मालूम हो कि लंबी बीमारी के बाद रैपर हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गया था। वे ओवरवेट हो गए था। उनका वजन इतना बढ़ गया था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया था। उनकी म्यूजिक वीडियो 'लोका' में उन्होंने फैट बॉडी के साथ ही परफॉर्म किया था। मगर अब बॉडी ट्रॉसफॉर्म से वे दोबारा अपने पुराने अंदाज में लौटते हुए नजर आ रहे हैं। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन को किसी नए धमाकेदार प्रोजेक्ट में नजर आने का इशारा मान रहे हैं।