14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yudhra Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ का ट्रेलर देख आपको Kill की याद आ जाएगी, इस दिन होगी रिलीज

Yudhra Trailer: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की आने वाली फिल्म 'युध्रा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Yudhra trailer out Siddhant Chaturvedi and Raghav Juyal lock horns know release date

Yudhra Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'युध्रा' को लेकर चर्चा में हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म युध्रा में सिद्धांत चतुर्वेदी जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे।फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है जबकि कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है।

'युध्रा' का ट्रेलर

फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में ही सिद्धांत चतुर्वेदी की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई दे रही है। वह कहते हैं, 'मरने से पहले, महाभारत का एक मशहूर किस्सा मैं आपको सुनाता हूं। अभिमन्यु ने मां के पेट से चक्रव्यूह में घुसने का रास्ता तो सीख लिया लेकिन कभी चक्रव्यूह भेद नहीं भाया।'

यह भी पढ़ें: रामसे ब्रदर्स का कमबैक: हॉरर सीरीज ‘बंद दरवाजे के पीछे’ से OTT पर करेंगे डेब्यू, यहां देख पाएंगे

इसी के साथ सिद्धांत को एक खूंखार अवतार में दिखाया जाता है। आपको लगा मैं अभिमन्यु हूं, मैं उसका बाप अर्जुन हूं। यहां देखिए ट्रेलर:

युध्रा कब होगी रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'युध्रा' में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल की अहम भूमिका है। यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।