
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी की थी। कपल के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। बीते दिनों सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दूसरी बार हनीमून पर जाने की अपजेट दी थी। इसी बीच सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर 'डेट नाइट रेडी' का एक वीडियो शोयर किया है। इस वीडियो पर सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल का कॉमेंट वायरल हो रहा है। जहीर इकबाल ने कॉमेंट में उनके साथ हुए धोखे के बारे में बात की है।
सोनाक्षी सिंहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होने डेट नाइट में रेडी होने के बारे में अपने फैंस को बताया है। सोनाक्षी सिन्हा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी एक-एक करके अपने ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में फैंस को बताने के साथ ही उसे कैसे यूज किया जाता है उसके बारे में भी पूरी जानकारी दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, "डेटिंग करना कभी बंद न करें, जल्दी आएं 30 मिनट से भी कम समय में शादी के बाद वाली डेट नाइट के लिए।"
सोनाक्षी सिन्हा के इसी वीडियो शेयर करते ही उनके पति का कॉमेंट आया। वीडियो पर जहीर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने लिखा, "इसमें कोई हैरान नहीं है, आप हमेशा मुझसे पहले ही तैयार हो जाती हैं। ये चीटिंग है।"
जहीर इकबाल ने उसी वीडियो पर एक और कॉमेंट किया उन्होंने लिखा, "मेरे साथ धोखा हुआ है माय लॉर्ड।" इसके साथ ही जहीर ने लाफिंग वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। बता दें कि जहीर ने ये बात मस्ती-मजाक में कही है। जहीर इकबाल के कमेंट पर फैंस मजेदार और प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। सोनाक्षी और इकबाल के फैंस को कपल का ऐसा मजाकिया अंदाज काफी पसंद आता है।
Updated on:
18 Jul 2024 12:49 pm
Published on:
18 Jul 2024 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
