14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा ग्लैमर का जलवा, अंकिता लोखंडे से लेकर श्रद्धा आर्या तक आई नजर

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा ग्लैमर का जलवा, अंकिता लोखंडे से लेकर श्रद्धा आर्या तक आई नजर

less than 1 minute read
Google source verification
श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या

लॉक डाउन के बाद से ही सभी अवॉर्ड शो थम से गए थे। लेकिन अनलॉक के साथ फिर से अवार्ड शो की वापसी होने लगी है। हाल ही दर्शकों के लिए जी रिश्ते अवार्ड आया है। जिसमें अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमर के जलवे बिखेरे।

आपको बता दें कि इस अवॉर्ड शो में टीवी की एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों ने अपने अनूठे अंदाज से लोगों का मन मोह लिया। जिसमें कुमकुम भाग्य सीरियल की एक्ट्रेस सृति झा काफी अलग अंदाज में नजर आई।उन्होंने ब्लू कलर का डिजाइनर गाउन पहन रखा था। इसी प्रकार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का लुक सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। क्योंकि उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा था। वह अपना आउटफिट फ्लॉन्ट करती दिखी। इसी के साथ बालिका वधू ओर डोली अरमानों की जैसे सीरियलों में काम कर चुकी नेहा मर्दा ने भी रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। उन्होंने येलो आउटफिट पहन रखा था। वही हमारी वाली गुड न्यूज़ की कुमकुम फेम जूही परमार ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या भी इस अवॉर्ड शो में शामिल हुई। उन्होंने रेड कार्पेट पर वन शोल्डर ड्रेस फ्लॉन्ट किया था। जो काफी खूबसूरत लग रहा था। इससे उनके लुक को भी चार चांद लग गए थे। कुंडली भाग्य की रूही चतुर्वेदी ने भी अवॉर्ड शो में सुंदर आउटफिट पहन रखा था। सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा फेम कनिका मान ने भी रेड कार्पेट पर अपना आउटफिट फ्लॉन्ट किया। उन्होंने पिंक कलर की क्यूट ड्रेस पहन रखी थी। उनकी स्वीट इस्माइल सभी का दिल जीत रही थी।