3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीनत अमान ने शादी से पहले ‘लिव इन’ में रहना बताया जरूरी, बोलीं- मैं तो अपने…

Zeenat Aman On Live in Relationship: 70 से 80 के दशक की एक्ट्रेस जीनत अमान ने लोगों को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी है। उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

2 min read
Google source verification
zeenat_aman_encourages_live_in_relationship_is_important_before_marriage_our_society_is_wrong.jpg

जीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप को बताया जरूरी

Zeenat Aman News: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस में से एक रही जीनत अमान अक्सर युवाओं को लेकर अपना पॉइंट रखती नजर आती है। वह अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी अपने फैंस को बताती हैं। ऐसे ही एक बार फिर जीनत अमान ने फैंस को लिव-इन में रहने के टिप्स दिए हैं और सभी से सिफारिश भी की है।

जीनत अमान ने एक पोस्ट शेयर किया है इसमें उन्होंने कहा है, 'देश के युवाओं को शादी से पहले एक-दूसरे के साथ एक घर में रहना चाहिए। जिसे लिव-इन कहा जाता है। जीनत अमान ने कहा, 'आप में से किसी एक ने मेरी पिछली पोस्ट पर मुझसे रिलेशनशिप एडवांइज देने को कहा था। मैं अपना पर्सनल एक्सीपीयंस बताती हू जो मैंने पहले नहीं बताया है। अगर आप एक रिश्ते में हो तो मैं कहूंग कि आप हर हाल में शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहिए। मैंने अपने बेटो को भी यही मशवरा दिया है। दोनों ही रिलेशनशिप में रहे हैं या फिर रह रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण नहीं हैं प्रेग्नेंट! सरोगेसी से कपल बनेंगे माता-पिता, ऐसे मिला हिंट

जीनत अमान ने आगे कहा- 'मुझे यह बहुत ठीक लगता है कि इससे पहले दो लोगों के परिवार आपस में एक -दूसरे से मिले। उससे पहले हर किसी को अपने रिश्ते का अल्टीमेट टेस्ट ले लेना चाहिए। दिन के कुछ घंटों में अपने आप को अच्छा दिखाना आसान होता है। लेकिन क्या आप बाथरूम शेयर कर सकते हैं?


एक दूसरे का गुस्सा बर्दाश कर सकते हैं? हर रोज खाने में क्या बनाना है इसमें सहमति बना सकते हैं?' मैं समझती हू कि भारतीय समाज शादी से पहले एक साथ रहने को तरह का पाप समझता है, लेकिन हमारा समाज तो कई चीजों को पाप ही मानता है।

Story Loader