जीनत अमान ने अपनी जिंदगी में कई पड़ाव देखे हैं, जहां उन्हें हर पल मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब उनका फिल्मी करियर ऊंचाई की तरफ जा रहा था, तभी उन्होंने एक्टर संजय खान से शादी कर ली थी। शादी के बाद जीनत और संजय का रिश्ता इतना खराब हो गया था कि, बात हाथापाई तक पहुंच गई। एक्ट्रेस ने पहली शादी टूटने के बाद यह उम्मीद छोड़ दी थी कि, अब वह दोबारा किसी के साथ सेटल नहीं हो पाएं, लेकिन फिर उनकी मुलाकात अभिनेता मजहर खान से हुई, और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जीनत की ये शादी भी लंबे समय तक नहीं चली, और वो मजहर से अलग हो गईं। मजहर खान से जीनत अमान के दो बेटे हैं, जिनके नाम जहान और अजान खान हैं। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, जीनत अमान ने अपनी शादी से जुड़े कई सीक्रेट के खुलासे किए थे।