24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कुर्बानी’ की लैला को पसंद आई ‘रईस’ की नई लैला, जानिए क्यों

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान को फिल्म रईस में सनी लियोनी पर फिल्माया लैला गाना बेहद पसंद आया है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 25, 2016

Zeenat Aman, Sunny leone

Zeenat Aman, Sunny leone

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान को फिल्म रईस में सनी लियोनी पर फिल्माया लैला गाना बेहद पसंद आया है। जीनत अमान पर अस्सी के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म कुर्बानी में लैला ओ लैला गाना फिल्माया गया था। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस में सनी लियोनी पर आइटम गाना लैला फिल्माया गया है। वह इस बात को लेकर बहुत खुश हैं क्योंकि उनको लगता है कि 'रईस' के निर्माताओं ने इस गाने को शानदार तरीके से पेश किया है।

उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से खुश हूं कि मेरे 'दम मारो दम' और 'लैला ओ लैला 'गानों का रिमिक्स किया गया। पूरानी पीढ़ी को इसको सुनने का मौका मिलता है। 'रईस' अगले साल के 25 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। बुधवार को यह गाना सोशल मीडिया पर जारी किया गया था। इसके बाद इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है।

यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने में सनी लिओनी खूबसूरत लग रही हैं। मूल रूप से यह गाना 1980 की फिल्म 'कुर्बानी' का है। इसे एक्ट्रेस जीनत अमान पर फिल्माया गया था। यह सुपरहिट रहा था। इसे शाहरुख की 'रईस' में सनी लियोनी अपने आकर्षक डांस के साथ पेश करती दिखेंगी।

ये भी पढ़ें

image