9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब नीतू चंद्रा को बिजनेसमैन ने दिया था 25 लाख महीने पर पत्नी बनने का ऑफर, कहा- ‘मेरी सैलरीड वाइफ बन जाओ’

'गरम मसाला' और 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नीतू चंद्रा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अब एक्ट्रेस ने अननी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा कर सबको चौका दिया है। हाल ही में एक इटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पास न तो कोई काम है, न ही पैसा। साथ ही उन्होंने खुद को मिले शादी के ऑफर के बारे में भी बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 14, 2022

actress nitu chandra was offered to become a salaried wife

actress nitu chandra was offered to become a salaried wife

हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि "मुझसे एक बड़े बिजनसमैन ने कहा था कि वो मुझे 25 लाख रुपए प्रति महीने देगा, लेकिन इसके बदले मुझे उसकी सैलरीड वाइफ बनना होगा। मेरे पास न तो पैसा हैं और न ही काम। मुझे अब डर लगने लगा है। इतना काम करने के बाद भी मुझे ऐसा लगता है, जैसे मेरी यहां किसी को जरूरत नहीं है।"

नीतू चंद्रा ने आगे बताया कि, "एक कास्टिंग डायरेक्टर जिनका काफी बड़ा नाम है, लेकिन मैं उनका नाम नहीं बोलना चाह रही हूं। ऑडिशन के टाइम पर ही मतलब एक घंटे के अंदर ही उन्होंने बोला कि मुझे माफ कर दो नीतू, बात नहीं बन पा रही है। आप मेरा ऑडिशन लेते हो और फिर रिजेक्ट कर देते हो, ताकि आप मेरा आत्मविश्वास तोड़ सको?"

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत ने भी सुसाइड किया था, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्में ना मिलने की वजह से ही उन्होंने ये कदम उठाया था। नीतू ने कहा कि उनके मन में भी कई बार आता है कि वो भी सुसाइड कर लें।

नीतू चंद्रा ने इस दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास दो और प्रोजेक्ट्स हैं, पर अभी इनकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

आपको बता दें कि नीतू ने 2005 में फिल्म गरम मसाला से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने एयरहोस्टेस की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म खूब हिट हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन और अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके साथ ही वो ट्रैफिक सिग्नल, वन टू थ्री, ओये लकी लकी ओय 13बी और अपार्टमेंट जैसी कई फिल्मों में भी नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म थी कुछ लव जैसा।

यहीं नहीं एक प्रोड्यूसर के रूप में नीतू चंद्रा ने 'देसवा' और Mithila Makhaan की थीं। नीतू चंद्रा की Mithila Makhaan को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।