12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुत हॅाट हैं विनोद मेहरा की बेटी सोनिया, ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी बोल्ड फिल्मों में कर चुकी हैं काम…

ये हैं विनोद मेहरा की बेटी सोनिया, ध्यान नहीं गया होगा पर इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम...

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 13, 2019

Birthday Special: Vinod Mehra daughter Sonia Mehra Hot Photos

Birthday Special: Vinod Mehra daughter Sonia Mehra Hot Photos

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों से वह आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।आज उनका 74वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको विनोद मेहरा की बेटी सोनिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 दिसंबर 1988 को जन्मीं सोनिया, विनोद और उनकी तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं। विनोद के निधन के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के यहां केन्या में हुआ। 17 साल की उम्र में वो मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया।

सोनिया ने साल 2007 में निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सोनिया ने अब तक करीब 4 फिल्मों में काम किया है।

उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर नाम का किरदार निभाया था। आपको बता दें सोनिया एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज और एमटीवी स्टाइल चेक) में भी बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं।