7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday: जूही चावला की तरह बड़ी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती हैं उनकी बेटी, करना चाहती हैं कुछ अलग काम

बॉलीवुड में जूही चावला ( Juhi Chawla ) को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है, जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। रविवार को एक्ट्रेस अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगी। चावला ने बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा फिल्मों के अलावा मुख्य रूप से हिंदी भाषा फिल्मों में काम किया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Nov 12, 2022

Happy Birthday Juhi Chawla daughter jahnvi mehta and her family members

Happy Birthday Juhi Chawla daughter jahnvi mehta and her family members

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अब भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन एक वक्त था जब वह इंडस्ट्री पर राज करती थीं। 80-90 के दशक में जूही की इंडस्ट्री में काफी डिमांड थी। एक्टिंग के अलावा लोग उनकी खूबसूरती पर फिदा थे। साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा, उन्होंने साल 1984 में मिस युनिवर्स बेस्ट कॉस्टयूम का भी अवार्ड भी जीता।

जूही चावला का जन्म 13 नवंबर, 1967 को हुआ। उनके पिता एस चावला एक डॉक्टर थे। एक्ट्रेस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के सिद्धेनम कॉलेज से पूरी की।

वर्ष 1984 में जूही को अखिल भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस इंडिया’ में हिस्सा लेने का अवसर मिला जिसमें वह प्रथम चुनी गयी। इसके बाद मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उन्हें सर्वश्रेष्ठ वेश-भूषा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लंबे समय से अदाकारा बड़े पर्दे से दूर हैं। उम्र के इस पड़ाव में वो अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी समय बिता रही हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर रोके गए शाहरुख खान

जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही थी, जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉरमेंस को भी बेहद सराहा गया।

साल 1993 में बनी फिल्म ‘हम है राही प्यार के’ में काम अभिनय के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1997 में जूही चावला ने उद्योगपति जय मेहता के साथ शादी कर ली। एक्ट्रेस की शादी खूब चर्चा में रही। लोगों ने उनपर पैसों के लिए शादी करने का आरोप भी लगाया।

1992 में ‘कारोबार’ की शूटिंग के दौरान ही राकेश रोशन ने जूही और जय की मुलाकात करवाई थी, जूही चावला ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से गुपचुप शादी की थी, जूही चावला ने अपनी शादी काफी गुपचुप तरीके से और सादगी के साथ की थी। जूही जब प्रेग्नेंट हुईं तब उनकी शादी का खुलासा हुआ था।


जूही के पति जय मेहता जो कि बिजनेसमैन हैं जूही से उम्र में बड़े थे और उनके सिर पर बाल काम थे जिस वजह से लोग कहते थे कि जूही ने पैसों के लिए शादी की है। हालांकि जय मेहता की यह दूसरी शादी थी, उनकी पहली शादी सुजाता बिड़ला से हुई थी। साल 1990 में प्लेन क्रैश हादसे में उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद जय और जूही करीब आए।

इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम जाह्नवी मेहता और बेटे का नाम अर्जुन मेहता है। दोनों ही बच्चे वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करवाना शुरू कर दी है।

जान्हवी को कुछ साल पहले आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाईट राईडर्स के लिए बोली लगाते देखा गया था। इससे वह आईपीएल में सबसे कम उम्र की बोली लगाने वाली शख्स बन गई थी। एक बार एक इंटरव्यू में जूही ने बताया था कि जाह्नवी लेखक बनना चाहती हैं।

जाह्नवी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई विदेश से की है। उन्होंने 2019 में जाह्नवी मेहता ने ग्रैजुएशन पूरा किया। जाह्नवी कुछ साल पहले आईपीएल ऑक्शन में सबसे कम उम्र की बोली लगाने वाली बनी थीं, जहां उन्होंने शाहरुख खान और अपने पैरंट्स के मालिकाना हक वाली केकेआर को रीप्रेजेंट किया था।

यह भी पढ़ें- ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम से भिड़ीं कंगना रनौत