
हरा चारा खाते ही 27 गायों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा, 43 गायें मरणासन्न, अफसर में हड़कम्प
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं (Budaun) जिले में 27 गायों (Cow) की मौत हो गई। मौत ऐसे हुई कि अधिकारी सकते में हैं। गायों के लिए कासगंज (Kasganj) से चारा लाया गया था। चारा खाते ही 27 गायों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। 43 गायों का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चारा जहरीला हो गया था। प्रशासनिक टीम मौके पर है।
यहां हुई घटना
यह घटना कछला नगर पंचायत (Kachhla nagar panchayat) की गौशाला (Cow shelter) में रविवार रात को हुई। गौशाला में 70 गायें हैं। गायों के लिए हरा चारा पड़ोसी कासगंज जिले से मंगाया जाता है। रोजाना की तरह रविवार रात्रि में गायों को हरा चारा डाला गया। चारा खाने के करीब एक घंटा बाद गायों की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। गायें रंभाने लगीं। देखते ही देखते 27 गायों की मौत हो गई। गौशाला संचालकों ने सूचना पुलिस और प्रशाशनिक अधिकारियों की दी।
43 गायों का इलाज चल रहा
सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जादौन ने कछला, उझानी और बदायूं से पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई। बीमार गायों का इलाज शुरू किया गया। चारा का नमूना लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गायों की मौत क्यों हुई है। पुलिस इस दृष्टि से भी देख रही है कि कहीं किसी ने गायों की मारने की साजिश तो नहीं की।
Published on:
07 Oct 2019 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
