27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal 12 Aug: भोलेनाथ की कृपा से आज तुला और कुम्भ राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
2 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज धर्म कर्म से लाभ मिलेगा। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। घरेलू काम को भी निपटाने में समय लगेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों को आज सावधानी रखना चाहिए उनका चंद्रमा आज मृत्यु वाले भाव में है। आज धार्मिक यात्रा हो सकती है। यात्रा में खर्चा होगा लाभ की कोई आशा ना करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों का आज दिन मिलाजुला रहेगा। मौज मस्ती के साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आज आपने कोई धन दिया तो वह फंस सकता है।


कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। आज आपकी मौज मस्ती तो रहेगी परंतु स्वास्थ्य में कष्ट बना रहेगा। कुछ लोगों का धन दिखावे के पर भी खर्च होगा। आज आप शराब इत्यादि पर पैसे खर्च ना करें। दवा मे पैसे लग सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा में कमी रहेगी। बुरे मित्रों के बहकावे में आकर अपना समय खराब ना करें।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज घरेलू और सामाजिक तनाव हो सकते हैं। लाभ में देरी रहेगी। माताजी का स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। जीवन साथी लाभ में रहेंगे। पिता से भी कुछ लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों से भी कुछ फायदा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन परिश्रम बहुत करना पड़ेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। लाभ तो होगा परंतु बहुत देरी से। पूर्व कर्मों की वजह से आज कुछ धन लाभ हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज शारीरिक व मानसिक परेशानियां हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी होगी। सर्दी गर्मी के रोग द्वारा आज आपको पीड़ा हो सकती है। पूर्व में लिया गया कर्जा भी आज परेशान करेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज का दिन सावधानी पूर्वक बिताना चाहिए। व्यर्थ के भ्रमण से बचें। फालतू खर्चा हो सकता है। धन की तंगी बनी रहेगी। आज आपके श्रम का लोग उचित मूल्य नहीं देंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज रूका हुआ धन मिल सकता है। कुसंग से बचने का प्रयास करें। संतान को परेशानी हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के आज सरकारी काम बहुत देरी से परेशान होने के बाद बन सकते हैं। किराना व्यापारी को लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग